Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एफटीएस युवा जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन द्वारा ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया में सेवा एवं संस्कार से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

जन्मदिवस के अवसर पर गौसेवा, हवन एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक संगम

एफटीएस युवा जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन द्वारा ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया में सेवा एवं संस्कार से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

जन्मदिवस के अवसर पर गौसेवा, हवन एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक संगम

जमशेदपुर/चाकुलिया- एफटीएस युवा जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एफटीएस युवा जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री सौरव सोनथालिया के सुपुत्र अक्षज सोनथालिया तथा पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन के श्री सुशील अग्रवाल के सुपुत्र प्रथम अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे साकची शिव मंदिर में श्याम आरती से हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने भक्ति भाव से सहभागिता की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मदिवस को सरल एवं सांस्कृतिक रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 25 सदस्य चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन के लिए रवाना हुए।

चाकुलिया पहुंचने पर समस्त टीम का स्वागत मारवाड़ी महिला समिति, चाकुलिया द्वारा अत्यंत आत्मीयता के साथ किया गया। इस दौरान धयान फाउंडेशन में मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाडिया भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ श्रीमती मीना मित्तल भी उपस्थित रहीं।

चाकुलिया में “मारवाड़ी महिला समिति” समूह की संस्थापक सदस्य श्रीमती राजकुमारी रूंगटा, अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष सुमन लोढ़ा, पुष्पा रूंगटा, राजश्री रूंगटा, मंजू अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल द्वारा समस्त टीम का स्वागत किया गया।

गौशाला परिसर में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज कल्याण की कामना से विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गौसेवा के अंतर्गत गौमाताओं को गुड़-चना एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया। बच्चों ने गौशाला में समय बिताते हुए गौमाताओं के साथ स्नेहपूर्ण क्षण साझा किए, जिससे उनमें सेवा एवं करुणा के संस्कारों का विकास हुआ।

ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया, अपने विशाल स्वरूप एवं सेवा कार्यों के लिए विख्यात है, जहां लगभग 25,000 से अधिक गौमाताओं की सेवा, संरक्षण एवं देखभाल की जाती है। यह संस्था न केवल गौसंरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित करती है।

इस कार्यक्रम में एफटीएस युवा जमशेदपुर से अध्यक्ष सौरव सोनथालिया, पायल सोनथालिया, पूर्व अध्यक्ष रश्मि गर्ग सदस्य रौनक सोनथालिया एवं पूजा सोनथालिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन से आशीष खन्ना, मनीष खन्ना, मोहित शाह, सक्षम पलसानिया, पंकज चावचारिया, ऋचा बंसल, चंदन चौधरी, ऋचा चौधरी, अमन नरेडी, मनोज खंडेलवाल, गौरव जवानपुरिया, पूजा खन्ना, श्रुति शाह सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम ने समाज में सेवा, संस्कार एवं सामूहिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थितजन भावविभोर हो उठे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!