Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम, लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मंगल पाण्डे की शहादत दिवस पर आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ

104 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान कर इस दिवस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बनाया। रक्तदान शिविर का संयोजन स्व. चितरंजन मुखर्जी के पुत्र सुदिप्तो मुखर्जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी सुशील सिंह ने किया

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम, लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मंगल पाण्डे की शहादत दिवस पर आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।

104 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान कर इस दिवस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बनाया। रक्तदान शिविर का संयोजन स्व. चितरंजन मुखर्जी के पुत्र सुदिप्तो मुखर्जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी सुशील सिंह ने किया

एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर शिविर के शामिल हुए, जिन्होने पूर्व सैनिकों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्य से सेवानिवृत होने के बाद भी समाज के प्रति उत्तरदायित्व का यह जज्बा ही सैनिकों को सबसे अलग करता है और उन्हें सम्मान दिलाता है। उन्होने कहा कि देश प्रथम हर हाल में यही हमारी सोच में रहे तो किसी भी कठिन परिस्थिति का मुकाबला किया जा सकता है। कार्यक्रम में लॉयन्स के पूर्व जिलापाल व रेड क्रॉस पेट्रन सुदिप्तो मुखर्जी ने कहा कि रेड क्रॉस ने रक्तदान को जो जज्बा लोगों को दिलों में जगाया है, उसके लिए शब्द कम है। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देखरेख में मानवता की सेवा के जो कार्य यहां हो रहे हैं, वो संस्थाओं को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाईटी की पेट्रन पूरबी घोष, अरूप घोष, नलिनी मुखर्जी, अर्णव मुखर्जी, सुधीर सिंह, होटेल कैनेलाईट के संचालक अमलेश झा, असलम मलिक, राजीव रंजन, बिप्लब मल्लिक एवं पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रक्तदान शिविर में आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा के सदस्यों , रेड क्रॉस के सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग के 217वें बैच के प्रशिक्षणार्थी ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में सेंचुरियन रक्तदाता सुखवीर सिंह मांडला ने अपना 110वां रक्तदान किया, उपस्थिति अतिथियों ने उनको पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने आज एक जरूरतमंद के लिए अपना 57वां एसडीपी डोनेशन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर जाकर किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!