बालाजी फर्नीचर शोरूम का भव्य उदघाटन साहू समाज के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पूर्व सलाहकार समिति के संयोजक अर्जुन साहू द्वारा आदित्यपुर रोड स्थित बालाजी फर्नीचर शोरूम का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष राकेश साहू अपने जिला कमेटी के सम्मानित सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए

बालाजी फर्नीचर शोरूम का भव्य उदघाटन साहू समाज के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति



जमशेदपुर- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पूर्व सलाहकार समिति के संयोजक अर्जुन साहू द्वारा आदित्यपुर रोड स्थित बालाजी फर्नीचर शोरूम का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष राकेश साहू अपने जिला कमेटी के सम्मानित सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।


उदघाटन समारोह में सोफा, पलंग एवं अन्य फर्नीचर उत्पादों के आकर्षक प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित समाज के सदस्यों ने आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू, संचालन समिति के सदस्य विदेशी साहू, जिला वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साहू, रंजीत कुमार साव, जिला सचिव शैलेंद्र कुमार, जिला सलाहकार अरुण साहू, बागबेड़ा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहलाद साव, हर्ष गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज के लोगों ने आयोजन की सराहना की।
सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के गोपाल साहू राजेश एवं उनके टीम के द्वारा भी अर्जुन साहू को बालाजी फर्नीचर उदघाटन समारोह में बधाई एवं शुभकामनाएं दी




