विधायक संजीव सरदार की पहल से सचिवालय सेवा का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
पद सृजन के लंबित प्रस्ताव पर सरकार से मांगा जवाब, कर्मियों में जगी उम्मीद

विधायक संजीव सरदार की पहल से सचिवालय सेवा का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
पद सृजन के लंबित प्रस्ताव पर सरकार से मांगा जवाब, कर्मियों में जगी उम्मीद
रांची- झारखंड सचिवालय सेवा में लंबे समय से लंबित पद सृजन और पदोन्नति के मुद्दे को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया। उनके द्वारा पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि सचिवालय सेवा के अंतर्गत अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर तैयार किया गया था
सरकार ने बताया कि समीक्षा के बाद उप सचिव के 41 और संयुक्त सचिव के 24 अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार कर विभागीय मंत्री की स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। हालांकि यह प्रस्ताव अभी विभागीय प्रक्रिया में लंबित है।
विधायक संजीव सरदार ने सदन में यह भी सवाल उठाया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने सभी विभागों से सचिवालय सेवा के अंतर्गत पदों की आवश्यकता को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इसके आधार पर पद सृजन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन लंबे समय से मामला लंबित है।
सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि फिलहाल अन्य राज्यों में पदों के अनुपात का अध्ययन कर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विधायक संजीव सरदार द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय को सदन में उठाए जाने से सचिवालय सेवा कर्मियों में उम्मीद और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेती है तो वर्षों से लंबित पदोन्नति और पद सृजन का रास्ता साफ हो जाएगा।




