स्टोन माइनिंग के खतरनाक गड्ढों पर विधायक संजीव सरदार सख्त, विधानसभा में उठाया मुद्दा
गड्ढों के शीघ्र समतलीकरण की मांग, विधायक ने जिले में हादसों को रोकने की पहल शुरू की

स्टोन माइनिंग के खतरनाक गड्ढों पर विधायक संजीव सरदार सख्त, विधानसभा में उठाया मुद्दा
गड्ढों के शीघ्र समतलीकरण की मांग, विधायक ने जिले में हादसों को रोकने की पहल शुरू कीरांची- पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्टोन माइनिंग के बाद छोड़े गए खतरनाक गड्ढों का मुद्दा जोरदार तरीके से विधानसभा में उठाया। उन्होंने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विधायक ने ‘शून्य काल’ के दौरान सदन के समक्ष यह मामला रखते हुए कहा कि जिले के कई स्थानों पर खनन के बाद गहरे और जानलेवा गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खासकर वर्षा ऋतु में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित लीजधारकों द्वारा अब तक इन गड्ढों का समुचित समतलीकरण नहीं कराया गया है, जो नियमों के विपरीत है। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई बेहद जरूरी है।
विधायक संजीव सरदार ने सरकार से मांग की है कि इन खतरनाक गड्ढों का शीघ्र समतलीकरण कराया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।



