Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शहरवासियों के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी – काले

22 मार्च को होने वाली अखण्ड तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में लगातार बैठकें शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 10 बजे निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा

शहरवासियों के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी – काले


22 मार्च को होने वाली अखण्ड तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में लगातार बैठकें

शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 10 बजे निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा


जमशेदपुर – देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के सम्मान में शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 22 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।


यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क एवं बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में बाला गणपति विलास कदमा, गम्हरिया, जगन्नाथपुर, एग्रिको, साकची, गुरुद्वारा बस्ती, सीतारामडेरा, उरांव बस्ती, बागुनहातू रोड नं. 2, बागुनहातू कालिंदी बस्ती, ईस्ट प्लांट बस्ती, न्यू केबुल टाउन, सिदगोड़ा, भुइंयाडीह कालिंदी बस्ती, पटेल नगर भुइंयाडीह, ग्वाला बस्ती भुइंयाडीह सहित कई क्षेत्रों में बैठक कर लोगों से इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।

बैठकों के दौरान काले ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे दिल की भावना है। हमें आने वाली युवा पीढ़ी के भीतर भी वही राष्ट्रप्रेम जागृत करना होगा, ताकि वे देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का संकल्प लें। जब युवा जागरूक और राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से शहीदों की कुर्बानियों को नमन करते हुए युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

काले ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही यह तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!