Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज

एस एल वी सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' का ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ 21 अगस्त को आठ भाषाओं में होने वाला है। विज़नरी डायरेक्टर, दमदार परफॉर्मेंस और अब साल का सबसे बड़ा म्यूजिकल हिट लेकर यह फिल्म एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट बनने की तैयारी में है। साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है

साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज

एस एल वी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ का ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ 21 अगस्त को आठ भाषाओं में होने वाला है। विज़नरी डायरेक्टर, दमदार परफॉर्मेंस और अब साल का सबसे बड़ा म्यूजिकल हिट लेकर यह फिल्म एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट बनने की तैयारी में है। साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है। तेलुगु वर्जन ने साउथ स्टार नानी के जन्मदिन पर रिलीज होकर चार्ट्स और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और अब हिंदी वर्जन भी उसी अंदाज में लोगों का पसंदीदा बन गया है। तेलुगु वर्जन ने यूट्यूब पर 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स पार कर लिए हैं। गाना अभी सबसे ट्रेंडिंग ट्रैक्स में से एक बन चुका है। दुनिया भर के फैंस इंस्टाग्राम पर साउथ स्टार नानी के इलेक्ट्रिफाइंग हुक स्टेप को दोहरा रहे हैं और इस ट्रैक से प्रेरित अनगिनत एनर्जेटिक रील्स शेयर कर रहे हैं। ‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म ‘दसरा’ से खूब तारीफें बटोरी थीं। जबरदस्त हाइप के बीच, अनिरुद्ध का पावरफुल साउंडट्रैक, जिसमें अर्जुन चांडी की वॉइस है, फिल्म की इमोशनल गहराई और स्केल को और बढ़ा देता है। फिल्म में नानी के लिए यह एक धमाकेदार इंट्रोडक्शन ट्रैक है। ‘आया शेर’ को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और सुधान मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में रॉ एनर्जी, थिरकते बीट्स और साउथ स्टार नानी की ट्रेडमार्क इंटेंसिटी साफ नजर आती है। उनकी स्क्रीन पर कमांडिंग प्रेजेंस और डायनामिक डांस मूव्स ने इसे एक यादगार सांस्कृतिक पल बना दिया है, जिसे फैंस खुद एक थिएटरिकल स्पेक्ट्रेकल के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!