रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, आयोजकों ने जताया आभार
रामनवमी के अवसर पर सोमाय झोपड़ी अखाड़ा समिति के तत्वावधान में निकाला गया जुलूस इस वर्ष शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर लाइसेंसधारी कृष्ण चंद्र पात्रों ने सभी श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया

रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, आयोजकों ने जताया आभार

जमशेदपुर- रामनवमी के अवसर पर सोमाय झोपड़ी अखाड़ा समिति के तत्वावधान में निकाला गया जुलूस इस वर्ष शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर लाइसेंसधारी कृष्ण चंद्र पात्रों ने सभी श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया

कृष्ण चंद्र पात्रों ने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बागबेड़ा थाना प्रभारी सहित कई सम्मानित अतिथियों का सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जुलूस के दौरान बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई कला एवं प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की। वहीं आदिवासी परंपरा पर आधारित नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।
समिति के महासचिव सपन दास, संस्थापक भागीरथी पात्रो संरक्षक गोविंद पति, यशवंत सिंह, श्रीनाथ ठाकुर एवं घनश्याम ओझा सहित अन्य सदस्यों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।




