Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, कार्यकर्ताओ के साथ फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, कार्यकर्ताओ के साथ फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

जमशेदपुर-  उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को होली की बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास कार्यकर्ताओं के साथ फगुवा गीतों पर जमकर थिरके और उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूरे समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर दिखे और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पावन पर्व होली भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। होली का पर्व हमें आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। भारत की सनातन परंपरा में सभी पर्व का एक सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है और होली भी उसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित है, जहां समाज के सभी लोग एक परिवार की भांति एक दूसरे से जुड़े हैं। होली का त्योहार इसी भावना को मजबूत करता है और हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है और होली पर्व हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, विष्णु कैवर्तो, आशुतोष सिंह, राजपति देवी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, शैलेश गुप्ता, मनी मोहंती, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, संतोष ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, मिथिलेश साव, हरेराम यादव, चिंटू सिंह, रंजीत सिंह, काजू शांडिल, रिंकू सिंह, गौतम प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, प्रीति सिन्हा, संजना साहू, बिमला साहू, उर्मिला दास, सुधा यादव, ऋषव सिंह, दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!