Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए ने महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन वन द्वारा ‘‘वन मल्टीपल - वन एक्टिविटी’’ के तहत महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (महिला सशक्तिकरण) सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए ने महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन

जमशेदपुर- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन वन द्वारा ‘‘वन मल्टीपल – वन एक्टिविटी’’ के तहत महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (महिला सशक्तिकरण) सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया

जागरूकता अभियान का शुभारंभ बिष्टुपुर गोल चक्कर से एक विशाल रैली के रूप में हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीमेंस कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान लायन सदस्यों ने हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आम जनमानस को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया। कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष सत्र के दौरान छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर उपस्थित डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (कैंसर) केटी भाटेना ने छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही समय पर चिकित्सीय परामर्श ही कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है। रैली के मार्ग में आने वाले दुकानदारों, शोरूम कर्मियों और राहगीरों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात लायन सदस्यों की टीम तुलसी भवन में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंची, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को कैंसर स्क्रीनिंग और उपचार के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पूरे अभियान में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, लायन केती मालेगाम, स्तोता दास, महरूख, प्रेसिडेंट अंजुला सिंह, ज्योति कुमारी, रीता मिश्रा, खुशबू कुमारी, अनुराधा डे, राजेश सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह रैली महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!