Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केवल सिंह ने बिरसानगर में अपनी निजी जमीन पर 5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

केवल सिंह परिवार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया

केवल सिंह ने बिरसानगर में अपनी निजी जमीन पर 5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

केवल सिंह परिवार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया

जमशेदपुर –  बिरसानगर में आज जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 जयंती पर सरदार केवल सिंह परिवार द्वारा 5 वर्ष पूर्व अपनी निजी जमीन पर बनाई गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने जेएन टाटा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल सिंह परिवार ने अपनी निजी जमीन पर जे एन टाटा जी की प्रतिमा लगाई एवं उनके नाम पर छोटा सा पार्क भी बनाया जो सिख समुदाय को गोरर्वित करता है

इस मौके पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह महासचिव गुरचरण सिंह सलाहकार बलकार सिंह हीरा सिंह कलसी सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर ने संयुक्त रूप से केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई इस अवसर पर समाज की ओर से केवल सिंह एवं उनकी पत्नी रीता कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह महासचिव गुरु शरण सिंह सलाहकार बलकार सिंह हीरा सिंह कलसी गुरचरण सिंह कुलदीप सिंह तरनप्रीत सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की कैशियर आशा कौर इंद्रजीत कौर इंदु कमलजीत कौर आदि कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!