Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार के दिशानिर्देश में राज्य परिषद सदस्यों एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद खीरू महतो को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

रांची- जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार के दिशानिर्देश में राज्य परिषद सदस्यों एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद खीरू महतो को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, भास्कर मुखी, मनोरंजन महतो, चंद्रशेखर राव, दिनेश कुमार सिंह एवं लव सरदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!