हमारा देश विभिन्न भाषा संस्कृति खान-पान रहन-सहन वेशभूषा में पूरी दुनिया से निराला है
कहीं प्रकृति की खुशबू है, तो कहीं रेगिस्तान का तूफान। कहीं भारी वर्षा का कहर है, कहीं चिलचिलाती धूप का असर है। इन अनेकता में भी भारत की एकता और अखंडता अतुलनीय है। इसको हर भारतवासी तब महसूस करता है, जब वह एक स्थान से दूसरे स्थान, दूसरे प्रदेश जाता है और उसे महसूस करता है
जमशेदपुर- हमारा देश विभिन्न भाषा संस्कृति खान-पान रहन-सहन वेशभूषा में पूरी दुनिया से निराला है।
कहीं प्रकृति की खुशबू है, तो कहीं रेगिस्तान का तूफान। कहीं भारी वर्षा का कहर है, कहीं चिलचिलाती धूप का असर है। इन अनेकता में भी भारत की एकता और अखंडता अतुलनीय है। इसको हर भारतवासी तब महसूस करता है, जब वह एक स्थान से दूसरे स्थान, दूसरे प्रदेश जाता है और उसे महसूस करता है।भारत के विभिन्न रंगों को, अनेक संस्कृतियों को, आपसी प्रेम भाईचारा को जानने- समझने के लिए जमशेदपुर बुलेट क्लब के सदस्य आकाश कुमार पाठक आज जमशेदपुर के मानगो से रवाना हुए। उनको विदा करने के लिए जमशेदपुर बुलेट क्लब के अध्यक्ष आनंद शर्मा के साथ के कई सदस्य उपस्थित थे।
आकाश कुमार पाठक ने बताया कि हम पूरे देश के 29 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश जाएंगे। कोई समय सीमा निश्चित नहीं है। 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय हो सकता है। हम अकेले ही जा रहे हैं। लगभग 6 महीने का सारा सामान साथ में है। हम भारत देश का एक वित्त – चित्र भी बनाएंगे। आकाश ने कहा कि सभी लोगों को एक बार देश का भ्रमण अवश्य करना चाहिए, ताकि हम देख सके कि हमारे देश में इतनी विभिन्नताओं के बावजूद भी एक मजबूत एकता है।
आकाश ने बताया कि इससे पहले वह लद्दाख, मेघालय, अरुणाचल और दक्षिण भारत के कई स्थानों से घूम कर आ चुके हैं।
वहीं जमशेदपुर बुलेट क्लब के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का नाम “कलर्स ऑफ इंडिया” है। हमारे राइडर आकाश कुमार पाठक भारतीय संस्कृति को जानना और समझना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने समय सीमा तय नहीं की है।
आनंद शर्मा ने बताया कि हमारे बुलेट क्लब में लगभग 50 लोग शामिल है। सभी सदस्य मिलकर हम लोग कई एडवेंचर में भाग लेते हैं। हमारी शुभकामनाएं है कि जिस तरह आकाश जी पूरे देश का भ्रमण करने निकले हैं, उसी तरह हंसते मुस्कुराते हुए वापस आए।
उन्होंने बताया कि आकाश ने जो जैकेट पहना है, वह सेफ्टी जैकेट है। सुरक्षा के सारे उपकरण उसमें लगे हैं। हेलमेट में कैमरा लगा हुआ है। इसके जूते भी सेफ्टी शू है, ताकि कहीं भी गिरने पर या किसी तरह के दुर्घटना होने पर उन्हें कोई चोट ना लगे।
हम अपने हृदय से ही चाहते हैं कि सुरक्षित और खुशियों से भरा इनका यह देश भ्रमण हो।




