Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सोनारी ललन अखाड़ा का इस बार 75वां वर्ष है। इसे श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। 75 वें वर्ष को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है

बजरंगबली मंदिर में आरती पूजा के बाद वहां अखाड़ा का काम शुरू हो गया है

जमशेदपुर- सोनारी ललन अखाड़ा का इस बार 75वां वर्ष है। इसे श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। 75 वें वर्ष को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है।

बजरंगबली मंदिर में आरती पूजा के बाद वहां अखाड़ा का काम शुरू हो गया है।
ललन अखाड़ा के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से मणिपुर के खिलाड़ी यहां भाग लेने आते थे। तरह-तरह के हथियार संचालन देखने के लिए पूरे जमशेदपुर से लोग यहां पहुंचते थे, लेकिन मणिपुर में पिछले साल से ही गड़बड़ी होने कारण इस बार वहां के खिलाड़ी नहीं आ पा रहे हैं, जबकि इस बार हम लोग उड़ीसा से दो टीम और झारखंड से भी दो टीम मंगा रहे हैं।
वहीं ललना अखाड़ा के पदाधिकारी विनोद सिंह ने कहा कि यह रामनवमी अखाड़ा का 75वां वर्ष है। इसे हम “अमृत महोत्सव” के रूप में मना रहे हैं। प्रत्येक दिन अखाड़ा संचालन के साथ ही भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। रामायण और सुंदरकांड का आयोजन होगा।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जुस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा कि जमशेदपुर एक औद्योगिक नगरी है। यहां पर जाती-पाती, धर्म ,प्रांत का कोई भेदभाव नहीं है। सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां तो पूरा राम दरबार सज गया है और बजरंगबली का हम सभी भक्त हैं ही। हम ईश्वर से ही कामना करते हैं कि सभी स्थान पर सुख शांति हो।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के संरक्षक भरत सिंह भी आए हुए हैं। हम यहां पर पिछले के वर्षों से आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!