गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में बलबीर कौर प्रवीन शेट्टी नेहा सिंह सुरेंद्र कौर रेखी हुए सम्मानित
गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद नेहा सिंह प्रवीन शेट्टी सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया

गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में बलबीर कौर प्रवीन शेट्टी नेहा सिंह सुरेंद्र कौर रेखी हुए सम्मानित
जमशेदपुर – गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद नेहा सिंह प्रवीन शेट्टी सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्हें भी सरोपा भेंट कर सम्मानित किया सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान इंद्रजीत कौर एवं अन्य सदस्यों द्वारा अलग से शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया
इस मौके पर अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने विस्तार से चुनाव संबंधी जानकारी दी और सभी वार्ड पार्षद को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया
कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी अमरजीत सिंह गांधी स्वर्ण सिंह शूरवीर सिंह सदाना महासचिव हरमीत सिंह रविंद्र सिंह भाटिया गुरजीत सिंह पिंटू अमरीक सिंह जितेंद्र सिंह शालू स्त्री सत्संग सभा की प्रधान इंद्रजीत कौर गांधी आंटी एवं उनकी टीम एवं सिख नौजवान सभा के सदस्य उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन अमरजीत सिंह गांधी एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरजिंदर सिंह पिंटू ने किया



