Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दोलमा बुरू सेंदरा को लेकर गदड़ा ग्राम मे आदिवासी समाज का बैठक संपन्न

दोलमा राजा राकेश हेम्ब्रम के अध्यक्षता तथा जुगसलाई के तोरोप परगना बाबा दशमत हांसदा की गरिमामयी उपस्थिति मे दलमा बुरू सेंदरा को लेकर आदिवासी समाज के प्रमुख अगुआओ ने गहन विचार विमर्श कर दोलमा बुरू सेंदरा के सफल आयोजन एंव संरक्षण को लेकर रणनीति तय की है इसके तहत पहली बार दलमा पहाड़ में हर वर्ष आयोजित होने वाली आदिवासियो की सांस्कृतिक पहचान सेंदरा को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग की गयी इसके लिए सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया

जमशेदपुर- आज दोलमा बुरू सेंदरा को लेकर गदड़ा ग्राम मे आदिवासी समाज का बैठक संपन्न दोलमा राजा राकेश हेम्ब्रम के अध्यक्षता तथा जुगसलाई के तोरोप परगना बाबा दशमत हांसदा की गरिमामयी उपस्थिति मे दलमा बुरू सेंदरा को लेकर आदिवासी समाज के प्रमुख अगुआओ ने गहन विचार विमर्श कर दोलमा बुरू सेंदरा के सफल आयोजन एंव संरक्षण को लेकर रणनीति तय की है इसके तहत पहली बार दलमा पहाड़ में हर वर्ष आयोजित होने वाली आदिवासियो की सांस्कृतिक पहचान सेंदरा को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग की गयी इसके लिए सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया
दोलमा सेंदरा को चार राज्यो के समस्त आदिवासी समाज के सक्रिय और जोरदार उपस्थिति के लिए विशाल आकार देने तथा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने को लेकर बिशेष रणनीति पर सहमति बनी है
सुतान टांडी मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए फंड की व्यवस्था करने, वन विभाग और टाटा स्टील फांउडेशन के साथ जल्द ही सेंदरा समिति की बिशेष बैठक आहूत करने का निर्णय लिया तथा दोलमा बुरू सेंदरा के लिए गिरा तोल की तिथि आगामी दिनांक 3 अप्रैल 2026 को दोलमा राजा राकेश हेम्ब्रम के आवास मे किया जायेगा
दोलमा बुरू सेंदरा समिति का पुनर्गठन करते हुए कमिटी के पदाधिकारियो का चयन किया गया
अध्यक्ष राकेश हेम्ब्रम दोलमा राजा देश प्रधान
संरक्षक : दशमत हांसदा जुगसलाई तोरोप परगना
उप प्रधान लालसिंह गगराई
मुख्य सलाहकार डेमका सोय,वरिष्ठ झारखंड आन्दोलनकारी
सलाहकार दुर्गा चरण मूर्मू
महासचिव : संपूर्ण संवैया बाड़ेगोड़ा
सचिव लिटा बांनसिंह
सक्रिय सदस्यगण : सुकरा बरजो ,लखन मूर्मू , लेदेम मूर्मू सेलाय गगराई ,रमाय गगराई ,भगत मूर्मू , शंकर गगराई,लखन सामाड ,बाल्ही मार्डी ,बुदुज मूर्मू , विशेष आमंत्रित रायमनी हेम्ब्रम , संग्राम मार्डी आदि को कार्यभार दिया गया बैठक मे उपस्थित थे शंकर गागराई जेना जामुदा बाल्ही मार्डी भूपति सरदार नीलकंड भूमिज आलोक सांडी , सोनाराम आल्डा बांडुंग सोय समेत अन्य कई लोग शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!