Uncategorized
बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू
जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम अनिकेत कुमार का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मालिक को फोन कर सूचना दी
बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू
जमशेदपुर- जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम अनिकेत कुमार का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मालिक को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद किसी भी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। इस मौके पर मौजूद गोदाम मालिक अनिकेत कुमार ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके गोदाम में इस तरह की घटना हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। वहीं अग्निशमन दल के साथ आए टाटा स्टील के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार ने बताया कि हमें जब सूचना मिली, तो हम लोग फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ यहां पहुंचे हैं। यहां पर किसी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची है। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चल पाया है, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है




