बागबेड़ा से शिवम पटेल 1700 किमी पैदल यात्रा पर मथुरा रवाना
बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान स्थित माई दरबार मंदिर परिसर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माई दरबार के सदस्यों ने गोल पहाड़ी निवासी शिवम पटेल को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा एवं काशी विश्वनाथ के लिए पैदल यात्रा पर रवाना किया

बागबेड़ा से शिवम पटेल 1700 किमी पैदल यात्रा पर मथुरा रवाना
जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान स्थित माई दरबार मंदिर परिसर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माई दरबार के सदस्यों ने गोल पहाड़ी निवासी शिवम पटेल को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा एवं काशी विश्वनाथ के लिए पैदल यात्रा पर रवाना किया
माई दरबार के सदस्यों ने शिवम पटेल को फूलों की माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवम पटेल भगवान कृष्ण के मंदिर निर्माण के लिए एक ईंट समर्पित करने के उद्देश्य से लगभग 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मथुरा जा रहे हैं।
बताया गया कि इससे पहले भी शिवम पटेल कई धार्मिक यात्राएं कर चुके हैं। वे राम मंदिर, मथुरा और काशी की यात्रा पैदल कर चुके हैं। इसके अलावा पटना स्थित हनुमान मंदिर से साइकिल द्वारा केदारनाथ धाम तक की यात्रा भी कर चुके हैं।
इस मौके पर माई दरबार के संस्थापक सदस्य संदीप सिंह, संतोष ठाकुर, गौतम सिंह, सनी सिंह, विपिन तिवारी, सचिन, मास्टर जी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मुदिता सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अमन ठाकुर, विकास कुमार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, उपमुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मुदिता सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे और सभी ने शिवम पटेल की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।




