अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से अलग-अलग जगहों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. खासकर सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन में कार्यक्रम आय़ोजित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर


जमशेदपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से अलग-अलग जगहों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.


खासकर सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन में कार्यक्रम आय़ोजित किया गया. जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार से अवगत कराया गया. वहीं डिमना लेक में डालसा एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के सहयोग से विश्व महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्य प्रणाली से अवगत कराया. महिलाओं को बताया कि उनके अधिकार की रक्षा के लिए कानून में विशेष प्रबंध किए गए हैं चाहे वह घरेलू महिला हो अथवा कामकाजी महिला. घरेलू महिलाओं के लिए जहां घरेलू हिंसा अधिनियम में सुरक्षा कवज प्रदान किया गया है. वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए उनके कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा तथा उनके हितों की रक्षा के निर्देश दिए गए हैं. अधिकार मित्र सुनील पांडेय ने कहा कि महिलाएं अब स्वयं को अबला नहीं समझें, उन्हें सबल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है. कार्यक्रम में पीएलवी नागेंद्र कुमार , संजय तिवारी एवं मनोज महतो समेत मानगो नगर निगम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं .



