Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

15 मार्च को भगवान सिंह को घर भेजे मानगो की संगत ट्रस्टी को सौंपे नए प्रधान के चुनाव की जिम्मेदारी

क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने मानगो की सिख संगत से अपील की है कि वह आगामी 15 मार्च की आमसभा में सरदार भगवान सिंह का इस्तीफा ले और उन्हें घर भेज दे। तकरीबन पिछले 10 साल से वह प्रधान पद पर काबिज है और आम सभा के मौके पर ट्रक ट्रेलर के सिख ड्राइवर को लेकर पहुंच जाते हैं, जो मानगो के और जमशेदपुर के बाहर के होते हैं

15 मार्च को भगवान सिंह को घर भेजे मानगो की संगत
ट्रस्टी को सौंपे नए प्रधान के चुनाव की जिम्मेदारी

जमशेदपुर-  क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने मानगो की सिख संगत से अपील की है कि वह आगामी 15 मार्च की आमसभा में सरदार भगवान सिंह का इस्तीफा ले और उन्हें घर भेज दे।
तकरीबन पिछले 10 साल से वह प्रधान पद पर काबिज है और आम सभा के मौके पर ट्रक ट्रेलर के सिख ड्राइवर को लेकर पहुंच जाते हैं, जो मानगो के और जमशेदपुर के बाहर के होते हैं।
इतना ही नहीं वह अपने साथ गुरुद्वारे में केश कत्ल करा रखे लोगों को ले आते हैं। जब कि उनका काम सिखी मर्यादा परंपरा सिद्धांत में परिपूर्ण लोगों को बैठक में आने देना चाहिए। वे किस मुंह से धार्मिक दीवान में लोगों को अमृत पान कर गुरु का सिख बनने का संदेश देते हैं जब कि आचरण उल्टा है।
कुलविंदर सिंह के अनुसार मानगों की सिख संगत को समझ जाना चाहिए कि वह केवल अपना और अपने धंधे का भला चाहते हैं और किसी का नहीं।
क्या कारण है कि नगर परिषद चुनाव में मेयर सुधा गुप्ता के साथ नजर आते रहे जबकि सरदार बलजीत सिंह अथवा सरदार अवतार सिंह के लिए ना तो यह मोहल्ले में घूम कर वोट मांगे ना ही इनके कमेटी के लोगों ने?
अब 15 मार्च को अच्छा मौका है। भगवान सिंह की तानाशाही को खत्म करना चाहिए? इन्हें गुरु महाराज की पावन हजूरी में कहा जाना चाहिए कि आपने बहुत सेवा कर ली है, मानगो को बख्श दीजिए और अब आप जाकर सेंट्रल कमेटी में सेवा दीजिये।
इसके साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने की जिम्मेदारी ट्रस्टियों को दी जानी चाहिए। भगवान सिंह दादागिरी और गुटबाजी करते हैं और वह गुटबाजी छोड़ने वाले नहीं है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!