14–15 मार्च को गोपाल मैदान में होगा दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह मिथिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई
मिथिला संस्कृति और साहित्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 और 15 मार्च को भव्य विधापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संध्या 4 बजे से गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई

14–15 मार्च को गोपाल मैदान में होगा दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह मिथिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई
जमशेदपुर- मिथिला संस्कृति और साहित्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 और 15 मार्च को भव्य विधापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संध्या 4 बजे से गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई
बैठक के दौरान परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इसमें मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों के स्वागत, प्रचार-प्रसार और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हो सकें
सदस्यों ने दोहराया अपनी प्रतिबद्धता बैठक में परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा और कोषाध्यक्ष रंजीत झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ललन चौधरी, प्रमोद दास, कैलाश झा, अनिल झा, शिवचंद्र झा, दिलीप झा, विलास झा, अमर झा, विवेकानंद झा, राजेंद्र कर्ण, चंद्रभाभाल झा, पंकज राय और अमित सहित बड़ी संख्या में सदस्य बैठक में शामिल हुए।सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आयोजन को भव्य रूप देने का संकल्प लिया
सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास परिषद के सदस्यों ने किया उनलोगों ने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व के माध्यम से मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोकसंगीत और साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी
बैठक के संबंध में परिषद के प्रेस प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के सभी सदस्य मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने शहरवासियों से भी इस आयोजन में शामिल होकर मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने की अपील की।




