वरिष्ठ नागरिक परिषद का वार्षिक सभा सम्पन्न
गोविंदपुर गोवर्धन पार्क में वरिष्ठ नागरिक परिषद छोटा गोविंदपुर का पांचवा वार्षिक सम्मेलन सह संस्थापक अध्यक्ष राम पुकार राय का स्मृति उत्सव मनाया गया

वरिष्ठ नागरिक परिषद का वार्षिक सभा सम्पन्न

जमशेदपुर- आज गोविंदपुर गोवर्धन पार्क में वरिष्ठ नागरिक परिषद छोटा गोविंदपुर का पांचवा वार्षिक सम्मेलन सह संस्थापक अध्यक्ष राम पुकार राय का स्मृति उत्सव मनाया गया।इस बैठक की अध्यक्षता भरत प्रसाद यादव एवं संचालन केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष राम बल्लभ साहू ने की। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर डालसा सचिन सौरभ त्रिपाठी के प्रतिनिधि तथा विद्वान अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने वरिष्ठ की सहायता का आश्वासन देते हुए पुरुषों के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण का आश्वासन दिया।
समारोह को परितोष कुमार सिंह जिला पार्षद ने भी संबोधित किया और गोवर्धन पार्क के विकास में अपनी सहभागिता का जिक्र करते हुए वाकिंग ट्रेक के निर्माण एवं अन्य विकास योजनाओं का जिक्र किया।
सभा की अध्यक्षता करते ही राम बल्लभ साहु ने कहा कि 2015 से वरिष्ठ नागरिक परिषद इस गोबर पार्क को गोवर्धन पार्क के रूप में परिणत करने के लिए अनेक काम किए हैं। जिसमें पूर्व के जन प्रतिनिधि द्वारा सहयोग किया गया उनके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं पार्क की सफाई से लेकर नल का निर्माण एवं चार दिवारी का निर्माण का जिक्र किया। पार्क एक सुंदर और रमणीक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है। और कुछ काम लंबित है।
सभा को कांग्रेस के वरीय नेता रामाश्रय प्रसाद नवीन चंद सतीश चंद्र वर्मा ने संबोधित किया।
अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा हुई तथा वरिष्ठ नागरिक की तरफ से सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया । जिसमें 385 लोगों ने शिरकत की। प्रमुख लोगों में राजकुमार यादव, अशोक मंडल, जितेंद्र सिंह रामाशीष परिषद की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अखिलेश्वर ताती तथा अन्य लोगों ने शिरकत की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई।




