Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विकसित मानगो बनाना है, जनता का साथ जरूरी है –  सुधा गुप्ता

मेयर प्रत्याशी ने मानगो नगर निगम में घर घर पहुंची, मांगा समर्थन

विकसित मानगो बनाना है, जनता का साथ जरूरी है –  सुधा गुप्ता

मेयर प्रत्याशी ने मानगो नगर निगम में घर घर पहुंची, मांगा समर्थन

जमशेदपुर – मानगो की जनता की सेवक के तौर पर हम काम करने आये है. हम अपनी काम के बदौलत प्यार पाने के लिए जनता के बीच आये है. हम राजनेता नहीं बल्कि सेवक बनकर आप सबके बीच अभी है और मेयर बनकर भी सेवक की ही भूमिका में ही होंगे. एक बार हमको मौका दें. विकसित मानगो बनाने के लिए पूरी दम के साथ जनता के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग से काम करेंगे.

इसके लिए जनता का वोट और प्यार जरूरी है. यह बातें मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहीं. श्रीमति गुप्ता गुरुवार को मानगो क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान आम लोगों को संबोधित कर रही थी. उन्होंने लोगों के बीच एजेंडा भी अपना बताया. मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मानगो शांतिनगर, जवाहर नगर रोड नंबर 4, समतानगर, इंदिरा कॉलोनी, कल्याण विहार, रिपिट कॉलोनी, साईं मंदिर बस्ती, पारडीह, युवराज इनक्लेव, डिमना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड में करते हुए लोगों से समर्थन मांगा. उनकी सादगी, सहज व्यवहार और स्थानीय मुद्दों की समझ ने उन्हें वार्ड की जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है. प्रचार के दौरान वे सीधे मतदाताओं के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं. मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा है कि नाली, सड़क, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि मानगो नगर निगम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के किए गए विकास कार्यों को विकास आगे बढ़ाया जा सके. मानगो में लगातार बढ़ती सक्रियता और जनता का मिल रहा समर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस बार जनता मां बन चुकी है कि सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजय बनाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!