Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तेरह दिवसीय अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का शुभारंभ

अरुणाचल प्रदेश में तेरह दिवसीय अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड एवं पांडिचेरी राज्य से नोडल अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं की टीम ने सहभागिता की

तेरह दिवसीय अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का शुभारंभ

अरुणाचल प्रदेश में तेरह दिवसीय अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड एवं पांडिचेरी राज्य से नोडल अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं की टीम ने सहभागिता की।

उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  कुलपति प्रोफेसर एस के नायक  उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक मुचु मैर( अरुणाचल प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में  कुलपति  एवं विशिष्ट अतिथि ने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं को समझने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने झारखंड एवं पांडिचेरी से आए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा आगामी तेरह दिनों के दौरान सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान के विभिन्न आयामों की विस्तृत व्याख्या की।

इसी अवसर पर झारखंड की नोडल अधिकारी डॉ. त्रिपुरा झा  ने  कुलपति प्रो. एस. के. नायक को अपनी लिखित पुस्तक “Living and Relationship” भेंट स्वरूप प्रदान की। इस पर  कुलपति  ने पुस्तक की लेखिका को ऐसे सामयिक विषय पर लेखन करने के लिए हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के संवेदनशील और प्रासंगिक विषयों पर बहुत कम लोग कलम चला पाते हैं। साथ ही  विधायक  मुचु मैथी  को भी उन्होंने अपनी पुस्तक सम्मानपूर्वक भेंट की।
यह तेरह दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता एवं आपसी सहयोग की भावना से परिचित कराएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!