सत्यनारायण अग्रवाल जुगसलाई नगर परिषद् वार्ड संख्या 14 से वार्ड-पार्षद प्रत्याशी चुनाव चिन्ह बेबी वाकर है
मेरा वार्ड मेरा परिवार" मेरा निवेदन है कि जुगसलाई का एक एक मतदाता घर से निकले और वोट करे- सत्य नारायण अग्रवाल

जमशेदपुर – सत्यनारायण अग्रवाल जुगसलाई नगर परिषद्
वार्ड संख्या 14 से वार्ड-पार्षद प्रत्याशी चुनाव चिन्ह बेबी वाकर है
जुगसलाई की स्थानीय सरकार बनाने का अवसर आया है
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज मैंने घर घर जाकर सीधे मतदाताओं से मुलाकात की एवं निवेदन किया की वे सभी मेरे पक्ष में मतदान करें।
मैं भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता हुं हर समय सक्रियता, स्पष्ट विचार, निडरता, आंदोलनकारी छवि एवं कुछ नया करने की सोच मेरी पहचान रही है।
समाज में जब भी किसी ने भी याद किया मैं हर समय सहयोग के लिए उपलब्ध रहा हूं एवं रहूंगा
मैं घर घर जाकर सीधे मतदाताओं से मिल रहा हूं ।आज मैंने वार्ड नं 14 के निवासियों के साथ अपने क्षेत्र में पद यात्रा की एवं जुगसलाई के विकास के लिए बेबी वाकर छाप पर मोहर लगा कर मुझे विजयी बनाने की अपील की।पद यात्रा में मेरे साथ सुरेश सोंथालिया, भरत भसानी किशोर गोलछा, प्रकाश जोशी, देवेन्द्र शर्मा,पुरषोत्तम शर्मा,अमर शर्मा, मधुसूदन गनेडीवाल,विष्णु चौधरी,बीना खिरवाल महेश खिरवाल, गोपाल गनेडीवाल, बबन शर्मा, शशी भूषण ठाकुर,उमेश खिरवाल नरेश खिरवाल,संजू खिरवाल सुशिला खिरवाल, रिंकू खिरवाल,आनन्द चौधरी, जय खिरवाल सत्यभामा खिरवाल,बबलु सारस्वत,अमर शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
मतदाताओं से मुझे अपार समर्थन, प्यार एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। मुझे मेरी समाज सेवा का प्रतिफल मेरी जीत के रूप में मिलेगा। मैं विजयी अवश्य होऊंगा। मैं अपने क्षेत्र के मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं की जुगसलाई में अपेक्षित विकास होगा,साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होगी, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी (जुगसलाई की जनता को पेयजल लाने बिष्टुपुर नहीं जाना पड़ेगा) कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को शत् प्रतिशत लागु किया जाएगा।
जुगसलाई के बाजार में सुरक्षा व्यवस्था एवं जाम से छुटकारा दिलाने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
“मेरा वार्ड मेरा परिवार” मेरा निवेदन है कि जुगसलाई का एक एक मतदाता घर से निकले और वोट करे।




