Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती में अलौकिक पुष्प वर्षा,सुन्दर आतिशबाजी एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का महा संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं, सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जा रहा है. सफाई कार्य जारी हैं, बहुत सारे कार्यकर्त्ता जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं

सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती में अलौकिक पुष्प वर्षा,सुन्दर आतिशबाजी एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा

जमशेदपुर- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का महा संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं, सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जा रहा है.

सफाई कार्य जारी हैं, बहुत सारे कार्यकर्त्ता जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं.कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य  आशुतोष महाराज  के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित भव्य स्वर्णरेखा आरती करेंगे, इसके साथ ही नदी पूजन भी स्थानीय पुरोहितों के देख रेख में किया जायेगा, जिसमें संध्या 5 बजे पहले नदी पूजन उसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा, इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की जाएगी! निमंत्रण पत्र बाँटे जा रहे हैं,इस आयोजन में हजारों शिव भक्त का जुटान होगा एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, साथ ही स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति भजनो की अमृत वर्षा करेंगे.इस दौरान अभिषेक सिंह,सुनील गुप्ता,गोपी प्रमाणिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!