Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

रसुनचोपा पंचायत के सारसे में नौवां रक्तदान शिविर आयोजित

शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

रसुनचोपा पंचायत के सारसे में नौवां रक्तदान शिविर आयोजित

पोटका- पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारसे में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ शिविर का उदघाटन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद धुसा–जुगल की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज में सेवा और बलिदान की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बना।

रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान – संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद धुसा–जुगल की शहादत दिवस पर लगातार नौ वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान संसार का सबसे अमूल्य दान है, जिससे एक मनुष्य दूसरे मनुष्य के जीवन की रक्षा करता है। युवाओं को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों से जुड़ना चाहिए, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना बनी रहे।

आयोजन में समिति सदस्यों की रही अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब एवं आयोजन समिति के हिमांशु सरदार, हरीश सरदार, विजन सरदार, अभिजीत सरकार, लक्ष्मी राम सरदार, चंद्र मोहन सरदार, भुवनेश्वर सरदार, सुनील सरदार, जय सिंह सरदार, सशोधर सरदार, सूरज सरदार, सशधर सरदार, रॉकी सरदार, राजेश सरदार सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!