परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत मोटिवेशनल कक्षा का सफल आयोजन
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायी मोटिवेशनल एवं कैरियर काउंसलिंग कक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा सही कैरियर दिशा प्रदान करना था

जमशेदपुर- परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत मोटिवेशनल कक्षा का सफल आयोजन

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायी मोटिवेशनल एवं कैरियर काउंसलिंग कक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा सही कैरियर दिशा प्रदान करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका एवं इग्नू की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी, आत्ममूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उन्होंने सरल, स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में द्वितीय वक्ता के रूप में बीपीएम हाई स्कूल (सीएम एक्सीलेंस स्कूल) की प्राचार्या रंजिता गांधी ने एज ए काउंसलर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और करियर काउंसलिंग की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस अवसर पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री दानेश्वर मोहिर, उप-प्राचार्या, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण तथा कक्षा ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि इसे भारतवर्ष के 30 केंद्रीय विद्यालयों से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जोड़ा गया। इन विद्यालयों के शिक्षकगण एवं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भी इस सत्र का भरपूर लाभ उठाया।
समग्र रूप से यह मोटिवेशनल कक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर जागरूकता की दिशा में एक सफल एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुई।



