Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

निशान यात्रा आज, तैयारियों में जुटे श्याम भक्त महिलाओं ने रचायी श्याम नाम की मेहंदी

श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम मासिक रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित श्री श्याम निशान यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई है।कल 27 फरवरी को शाम 7.30 बजे निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से शुरू होगी

निशान यात्रा आज, तैयारियों में जुटे श्याम भक्त
महिलाओं ने रचायी श्याम नाम की मेहंदी

जमशेदपुर- श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम मासिक रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित श्री श्याम निशान यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई है।कल 27 फरवरी को शाम 7.30 बजे निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से शुरू होगी जो जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में जाकर समाप्त होगी।निशान यात्रा की पूर्व संध्या पर आज मंडल की महिलाओं ने जुगसलाई के राजस्थान शिव मंदिर में मेहंदी उत्सव मनाया।इस अवसर पर उन्होंने एक-दूसरे के हाथ में श्याम नाम की मेहंदी रचायी। श्याम नाम के गीत गाये गये। इसके माध्यम से न सिर्फ महिलाएं अपने आराध्य को रिझाती है अपितु अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना भी करती है।इस कार्यक्रम में सविता खंडेलवाल, राखी खंडेलवाल, पूनम सोनी, प्रेरणा शर्मा, मीरा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, पूजा खंडेलवाल एवं अन्य सक्रिय रहीं। निशान यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, रतन मंगोटिया, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, मनोज शर्मा, गौरव खंडेलवाल, हैप्पी धुनका, विक्की अग्रवाल, पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल, ललित मित्तल, अमित अग्रवाल, अरविंद मोदी, रोहित खंडेलवाल, मनोज पुरिया, अमित संची, हितेश पारिक, मनीष केसरा, मनोज मोदी, मोहन अग्रवाल, संदीप बरवालिया और अन्य जुड़े हैं।

बाबा को लगेगा 36 व्यंजन का भोग

अनिल मोदी ने बताया कि निशान यात्रा में बाबा को भोग लगाने के लिए छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन लगाए जाते है।इस अवसर पर महिलाएं अपने हाथ से 36 प्रकार के व्यंजन तैयार करती हैं। इसमें बाबा को प्रिय चूरमा, दाल का सीरा, लापसी, गोंद का लड्डू, खीर, ग्वार फली, घेवर आदि शामिल होते हैं। इसे भोग लगाने के बाद भक्तों में बांटा जायेगा।उन्होंने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया कि वे इसमें शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!