Uncategorized
मानगो नगर निगम की एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने संध्या के समय मानगो क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 एवं गुरुद्वारा रोड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया
उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताओं को रखते हुए समर्थन की अपील की

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम की एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने संध्या के समय मानगो क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 एवं गुरुद्वारा रोड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।



भ्रमण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताओं को रखते हुए समर्थन की अपील की।



संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है, और एनडीए का नेतृत्व ही मानगो को एक सुव्यवस्थित और विकसित नगर निगम बना सकता है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भारी समर्थन का भरोसा दिलाया।




