जमशेदपुर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, जेबा खान पार्टी से निलंबित
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एआईएमसी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं जेपीसीसी सचिव जेबा खान उर्फ शाईस्ता परवीन को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

जमशेदपुर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, जेबा खान पार्टी से निलंबित
जमशेदपुर- शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एआईएमसी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं जेपीसीसी सचिव जेबा खान उर्फ शाईस्ता परवीन को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेता बलजीत सिंह बेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 फरवरी को जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया था कि नगर निगम में मेयर तथा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का चयन जिला राजनीतिक मामलों की समिति की सर्वसम्मति से होगा और पार्टी केवल उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। 5 फरवरी को इन निर्देशों को दोहराते हुए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी अपराह्न 3 बजे तय की गई थी।
इसके बावजूद ज़ेबा खान ने पार्टी निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी गतिविधियां जारी रखीं। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 फरवरी को जारी कारण बताओ नोटिस का भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अपने स्पष्टीकरण में उन्होंने जिला राजनीतिक मामलों की समिति पर निराधार आरोप लगाए, जिन्हें पार्टी ने तथ्यहीन बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। यह आदेश केशव महतो कमलेश द्वारा जारी किया गया




