Uncategorized
देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या
आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के रहने वाले विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में घटी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई
देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे विक्रम शर्मा मॉल परिसर स्थित जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों के पास पहले से घात लगाए दो हमलावर अचानक पैदल पहुंचे और पिस्टल से नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मॉल और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक का संबंध दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।




