Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर- बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की

लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी थी, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। बेटे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार गहरी चिंता और परेशानी में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने सुकू देवी के साथ आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा युवक की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की।

इस संबंध में मुखिया नीनू कुदादा, मायावती टुडू तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जब किसी पूंजीपति या व्यवसायी के बेटे के लापता होने की सूचना मिलती है तो पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय होकर उसे सकुशल बरामद कर लेता है। उसी प्रकार इस गरीब महिला के बेटे की भी गंभीरता से खोजबीन कर उसे सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

मामले की जानकारी मिलने पर आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बागबेड़ा थाना प्रभारी और संबंधित डीएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश देते हुए युवक को जल्द सकुशल बरामद करने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!