Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा प्रबंधन को लेकर सर्वे शुरू, जिला पार्षद की अहम पहल

बागबेडा क्षेत्र में घर-घर कचरा उठाओ स्वच्छता मिशन को लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिसकी पहल लगातार जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से संवाद और आग्रह के बाद उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर किया गया, इस बैठक के दूसरे दिन दस अप्रैल दिन शुक्रवार को बागबेड़ा के जिला पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घर-घर कचरा उठाओ हेतु सर्वे का काम शुरू हो गया

बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा प्रबंधन को लेकर सर्वे शुरू, जिला पार्षद की अहम पहल

जमशेदपुर- बागबेडा क्षेत्र में घर-घर कचरा उठाओ स्वच्छता मिशन को लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिसकी पहल लगातार जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से संवाद और आग्रह के बाद उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर किया गया, इस बैठक के दूसरे दिन दस अप्रैल दिन शुक्रवार को बागबेड़ा के जिला पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घर-घर कचरा उठाओ हेतु सर्वे का काम शुरू हो गया


सर्वे का काम मध्य बागबेड़ा पंचायत के रोड नंबर 5 और बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 2 से शुरू किया गया। सर्वे में घर नंबर, सदस्यों की संख्या और संपर्क सूत्र के साथ साथ शुल्क देने की मौखिक सहमति लिया जा रहा है। साथ हीं साथ सभी को योजना को पूर्ण रूप से सफल करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

इस सर्वे अभियान में बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेडा मध्य पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के सभी लोग कचरा प्रबंधन की शुरुआत की संभावना देखते हुए उत्साहित हैं।
जिसमें मुख्य रूप से जिला पार्षद डा कविता परमार, मुखिया राजकुमार , मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति राजू सिंह, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, पुष्पा, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि के डी मुंडा,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन, प्रदीप, राकेश कुमार, कुमार विशाल के साथ साथ ग्रामीणों में मुख्य रूप से समाजसेवी भोला झा, सतीश सिंह, रवि शंकर सिंह, विनोद सिंह, संतोष सिंह, राजीव तिवारी, कॉलोनी पंचायत सहायक प्रभात कुमार एवं दोनों पंचायत के सचिव चंद्र मोहन सोरेन, अल्बीना तिर्की मौजूद रहे। सर्वे के दरम्यान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार और कनीय अभियंता विजय भूषण एवं सहायक अभियंता ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!