Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टीएसएएफ रोइंग अकादमी ने जीता पहला राष्ट्रीय पदक

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने रोइंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसकी युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

टीएसएएफ रोइंग अकादमी ने जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने रोइंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसकी युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए श्रेया ने देशभर से आए खिलाड़ियों से कड़े मुकाबले के बीच सराहनीय प्रदर्शन किया।

यह उपलब्धि रोइंग में टीएसएएफ का पहला राष्ट्रीय पदक है, जो अकादमी के रोइंग कार्यक्रम की बढ़ते दबदबे और संभावनाओं को दर्शाता है।

इस चैम्पियनशिप में 24 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रतियोगिता बन गई। अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में ही 9 राज्यों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो श्रेया की उपलब्धि को दर्शाता है।

टीएसएएफ युवा प्रतिभाओं को निखारने और रोइंग में मजबूत आधार तैयार करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि भविष्य में देश के लिए चैंपियन तैयार किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!