Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नगर निकाय चुनाव के विजेताओं का मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मान

साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के बैनर तले समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित चाकुलिया की एक पार्षद इंदु शर्मा तथा जुगसलाई नगर परिषद के चार पार्षद क्रमशः सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा और शिल्पी तापड़िया का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया

नगर निकाय चुनाव के विजेताओं का मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मान

जमशेदपुर- साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के बैनर तले समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित चाकुलिया की एक पार्षद इंदु शर्मा तथा जुगसलाई नगर परिषद के चार पार्षद क्रमशः सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा और शिल्पी तापड़िया का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समेत समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया

नगर निकाय चुनाव में विजय हासिल करने वाले समाज के सभी सम्मानित सदस्यों का सर्वप्रथम मारवाड़ी समाज के गणमान्य निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नीरू मित्तल, चिन्टु भालोटिया, अभिषेक भालोटिया, विनोद देबुका, विश्वनाथ महेश्वरी, महेन्द्र मोदी, अरूण बांकरेवाल के द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को शॉल, राजसथानी पगड़ी, बुके एवं प्रतीक चिन्ह (मोमेन्टो) देकर उनका अभिनन्दन किया गया। साथ ही मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं (जिसमें महिलाओं की भी संस्थाएं शामिल हैं) के द्वारा भी अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मारवाड़ी समाज के उमेश शाह एवं अशोक मोदी ने संयुक्त रूप से की। इसे सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी) प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया, राहुल चौधरी आदि का महत्वपुर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मुरलीधर केडिया, रमेश अग्रवाल, श्याम सुन्दर खेमानी, संतोष खेतान, महाबीर नागोलिया, दीपक पारीक, मोहनलाल गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, राजेश पसारी. सुशील अग्रवाल. शंकर गुप्ता, पंकज छावछरिया. विजय अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल मानगो, विजय खेमका, जया डोकानिया, लता अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, रानी अग्रवाल, मानव केडिया, शम्भु खन्ना, सुरेश अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, महेश सोंथालिया, आनन्द अग्रवाल, सुनील जैन, सुशील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी,) कमल किशोर अग्रवाल समेत समाज के गणमान्य लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!