Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान हुए प्रतिष्ठापित

इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान हुए प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर- इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी
विनोद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शांति पाठ किया गया शांति पाठ के बाद संकल्प दिलाया गया। संकल्प दिलाने के बाद गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। गरुड़ भगवान के पूजन के बाद आरती और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई।
इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, ऱाघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!