Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बालू संकट से रसुनचोपा के ग्रामीणों में आक्रोश, अवैध परिवहन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

ओडिशा से आ रही बालू गाड़ियों पर रोक लगाने की तैयारी ग्रामीण अब विधायक और उपायुक्त से भी करेंगे शिकायत

बालू संकट से रसुनचोपा के ग्रामीणों में आक्रोश, अवैध परिवहन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

ओडिशा से आ रही बालू गाड़ियों पर रोक लगाने की तैयारी ग्रामीण अब विधायक और उपायुक्त से भी करेंगे शिकायत

पोटका – पोटका प्रखंड के रसूनचोपा अंचल क्षेत्र में बालू की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ओडिशा राज्य से तिरिंग गेट के रास्ते झारखंड में ट्रक एवं हाईवा के माध्यम से बालू लाया जा रहा है, जो एनएच-220 से होते हुए रसूनचोपा और हाता मार्ग से जमशेदपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

स्थानीय जरूरतों के लिए नहीं मिल रही बालू

ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक ओर बाहरी बालू का बड़े पैमाने पर परिवहन हो रहा है, वहीं रसूनचोपा अंचल के तीन-चार पंचायतों में सरकारी योजनाओं और निजी निर्माण कार्यों के लिए बालू उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे घर निर्माण, शौचालय निर्माण सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

आंदोलन की तैयारी में जुटे ग्रामीण

बालू संकट से परेशान ग्रामीण अब गोलबंद होकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे गांव-गांव से एकजुट होकर ओडिशा से आने वाले अवैध बालू लदे ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टर को रोकने का काम करेंगे

जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से करेंगे शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि वे जल्द ही इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जिले के उपायुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!