Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिले के नगर अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से चापड़ द्वारा मारपीट, हत्या करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हालांकि चापड़ और चाकू चलाने में अंतर है

उन्होंने कहा कि पहले हम रिवाल्वर एवं गन रखने वालों पर फोकस कर रहे थे। पिछले डेढ़ साल में 170 से अधिक आर्म्स हमने बरामद किए हैं। इस कारण गन चलाने की घटना में कमी आई है, तो लोग चाकू और चापड़ का प्रयोग कर रहे हैं

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिले के नगर अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से चापड़ द्वारा मारपीट, हत्या करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हालांकि चापड़ और चाकू चलाने में अंतर है

उन्होंने कहा कि पहले हम रिवाल्वर एवं गन रखने वालों पर फोकस कर रहे थे। पिछले डेढ़ साल में 170 से अधिक आर्म्स हमने बरामद किए हैं। इस कारण गन चलाने की घटना में कमी आई है, तो लोग चाकू और चापड़ का प्रयोग कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि हम लोग चापड़ के बिक्री पर तो रोक नहीं लगा सकते हैं, लेकिन दुकानदारों को भी चाहिए कि वह थोड़ा सत्यापन करके चापड दें। किसी गलत हाथों में चापड़ ना जाए। इसके लिए पुलिस का अगर वह सहयोग चाहे, तो पुलिस तैयार है।

उन्होंने कहा कि क्रिमिनल के हाथों में दुकानदार चापड़ ना बेच। उन्होंने सोनारी थाना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से 37 चापड़ सोनारी थाना पुलिस ने जप्त की है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 85 ऐसे बिंदु है जहां पर अड्डा बाजी होती है। नशा का सेवन होता है नशा जैसे हीरोइन और अन्य नशीली पदार्थ की खरीद बिक्री होती है। इस पर पुलिस की कड़ी नजर है। शाम 6:00 बजे के बाद सप्ताह में लगभग 85 पॉइंट में पुलिस पहुंचती है और इस कारण हमने जो नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, काफी मात्रा में ड्रग्स हमने बरामद की है और इसके कारोबार करने वालों पर हमने सख्ती बरती है। उन्हें जेल भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!