Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नामदा बस्ती गुरुद्वारा में सिविल डिफेंस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं अग्निशमन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा परिसर में आज गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय निवासियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं अग्निशमन (Fire Fighting) पर एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि समय पर दी गई सही मदद किसी की जान बचा सकती है

नामदा बस्ती गुरुद्वारा में सिविल डिफेंस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं अग्निशमन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जमशेदपुर – नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा परिसर में आज गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय निवासियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं अग्निशमन (Fire Fighting) पर एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि समय पर दी गई सही मदद किसी की जान बचा सकती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उपस्थित लोगों को यह सिखाया गया कि आपातकाल की स्थिति में स्वयं को और दूसरों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान दलजीत सिंह, प्रधान श्रीमती बलविंदर कौर, सेंट्रल कमिटी की प्रधान श्रीमती कमलजीत कौर, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार तथा सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान एन. बी. चटर्जी ने प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कटने, जलने एवं रक्तस्राव की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया तथा यह समझाया कि डॉक्टर के पास ले जाने से पहले या डॉक्टर के आने तक घायल व्यक्ति को सुरक्षित अवस्था में कैसे रखा जाए।
इसके उपरांत जितेंद्र तिवारी ने अग्निशमन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों एवं उसे नियंत्रित करने के उपायों के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर्स के सही उपयोग की जानकारी दी गई और लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वयं आग बुझाने का अभ्यास किया, जिससे उनमें उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने सिविल डिफेंस की भूमिका, उसके कार्यों एवं समाज में उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला तथा लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के मास्टर ट्रेनर्स अरुण कुमार, के. के. सिन्हा, एन. बी. चटर्जी, जितेंद्र तिवारी एवं मजरुल बारी उपस्थित रहे। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से बलविंदर कौर (प्रधान), कमलजीत कौर (सेंट्रल कमिटी प्रधान), जसबीर कौर, आशा कौर, जसपाल कौर, मनजीत कौर बेबी कौर, गुरमीत कौर, बलजीत कौर, राज कौर, सोनी कौर, महेंद्र कौर, सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स इंद्रजीत, मधु, ममता, ताहिर, विवेक, स्मृति, गुड़िया, निशा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नामदा बस्ती के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!