एक्शन मोड में मेयर सुधा गुप्ता एक घंटे में करवाया समस्या का समाधान डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता
डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से राहगीरों एवं वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के दोनों छोर पर उचित ढलान (स्लोप) नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं,सड़क पर गड्ढे होने और जल जमाव हो गए थे जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना भी हो रही थी

एक्शन मोड में मेयर सुधा गुप्ता एक घंटे में करवाया समस्या का समाधान
डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर- डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से राहगीरों एवं वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के दोनों छोर पर उचित ढलान (स्लोप) नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं,सड़क पर गड्ढे होने और जल जमाव हो गए थे जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना भी हो रही थी।
इस समस्या की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क का स्तर असमान होने के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से छाई गिरवाकर सड़क को समतल करने का कार्य कराया गया, जिससे आमजन को तत्काल राहत मिल सके। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और मेयर सुधा गुप्ता की पहल की सराहना की।
मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है और नगर निगम द्वारा जल्द ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी सर्वे कराकर आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न न हों।
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने मेयर के इस त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही स्थायी समाधान से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।




