पांच को तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत झारखंडी रीति रिवाज के साथ कार्निवल हॉल में 12 बजे से होगा,कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते पार्टी के वरिष्ठ नेतागण
सड़क मार्ग से देर रात तेजस्वी यादव,ओसामा साहब सहित अन्य रांची पहुंचेंगे - कैलाश यादव

पांच को तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत झारखंडी रीति रिवाज के साथ कार्निवल हॉल में 12 बजे से होगा,कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते पार्टी के वरिष्ठ नेतागण

सड़क मार्ग से देर रात तेजस्वी यादव,ओसामा साहब सहित अन्य रांची पहुंचेंगे – कैलाश यादव

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की रांची आने के स्वागत सम्मेलन को लेकर पार्टी के तमाम नेता तैयारी में जुटे हुए हैं रांची शहर में तमाम जगह राजद का बैनर पोस्टर तोरणद्वार से पाट दिया गया है
श्री यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से देर रात रांची पहुंचेंगे ! साथ में रघुनाथपुर से विधायक ओसामा साहब सहित कई नेता शामिल होंगे !
कल 12 बजे कार्यक्रम के दौरान युवा आइकन तेजस्वी यादव का अभिनंदन के साथ भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा इस दौरान तेजस्वी यादव के अभिनंदन के बाद वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर शसक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन संदेश देंगे
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल कार्निवल हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे पार्टी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान पूर्व विधायक गौतम सागर राणा प्रवक्ता कैलाश यादव डॉ मनोज कुमार विजय राम रंजन यादव कमलेश यादव आबिद अली रामकुमार सिंह यादव प्रणय बबलू चंद्रशेखर भगत सहित कई लोग मौजूद थे




