वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आज दिनांक 17 मार्च को “वैश्य एकता दिवस” के रूप में मनाया गया

वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आज दिनांक 17 मार्च को “वैश्य एकता दिवस” के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर वैश्य समाज के सदस्यों ने गौ सेवा कार्य के माध्यम से इस दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया। समाज के लोगों ने जमशेदपुर,जुगसलाई स्थित गौशाला में जाकर विधिवत गौ पूजन किया तथा गौ माता को चारा खिलाकर सेवा भाव व्यक्त किया। इस दौरान सभी वैश्य बंधुओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता एंव गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांगो के साथ वैश्य समाज को संगठित, सशक्त एवं एकजुट बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के इस गौसेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव विकास गुप्ता, जुगसलाई वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, शिल्पा तापरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल , सतीश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अभिषेक बजाज,रामरतन खंडेलवाल, दिनेश प्रसाद,महेश साहू, रामचंद्र मंडल ,अनंत सराय वाला, प्राची,अनिल मितल, श्रवण अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य समाजसेवी एवं वैश्य बंधु उपस्थित रहे।




