Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा कर लिया है lआज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की

राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा कर लिया है lआज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की

श्री शुक्ल पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यकारी चेयरमैन है जिन्होंने 14 वर्ष से इन पदो पर रहकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल में शानदार काम किया है तथा अधिवक्ताओं के कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की,जिनमें कल्याण राशि मिलना,पेंशन योजना शुरू कराना और युवाअधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिलाना प्रमुख रहा है

श्री शुक्ल ने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं और उनके हितों के लिए कार्यक्रमों पर लगातार भारत की राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री विधि मंत्री,झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर सदस्यों केसाथ ज्ञापन लगातार दिया और उनके समक्ष अधिवक्ताओं के हित के मामलों को उठाया,कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी हुआ

अधिवक्ताओं को भयमुक्त वातावरण में काम करने को मिले,उनके लिए आधारभूत संरचना बढ़े,इसकी लगातार कोशिश श्री शुक्ल ने की है और झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया है

श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना और संथाल परगना के दुमका में उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित कराने की मांग उनकी राज्य सरकार के पास लंबित है वे शीघ्र ही झारखंड के राज्यपाल श्रीसंतोष कुमार गंगवार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इन मांगों को पूरा कराने की मांग रखेंगे

श्री शुक्ल को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री परमेश्वर मंडल,अनिल कुमार महतो,अमर कुमार सिंह, राधेश्याम गोस्वामी,बालेश्वर प्रसाद सिंह,अब्दुल कलाम रशीदी सहित अनेक जिला औरअनुमंडल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिया हैऔर श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना भी किया है

बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा और उतर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़, वाइस चेयरमैन अनुराग पांडेय और तेलंगाना स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सुनील गौड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए श्री शुक्ल को अधिवक्ता समाज का गौरव बताया है और कहा है कि इसलिए श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यों में अधिवक्ताओं के संगठन ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है तेलंगाना में भी श्री शुक्ल को सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!