Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पीएम मोदी का अस्पष्ट नीति के कारण देशवासी आर्थिक संकट में फंसेंगे,संसद में संबोधन से कुछ स्पष्टता नहीं

भारत में रूपये के मुकाबले डॉलर की कीमत 94 रु हो गया,स्पष्ट है कि 5 राज्यों के चुनाव के बाद देश में पेट्रोल डीजल उर्वरक सहित खाद्यान्न में बेतहाशा वृद्धि तय - कैलाश यादव

पीएम मोदी का अस्पष्ट नीति के कारण देशवासी आर्थिक संकट में फंसेंगे,संसद में संबोधन से कुछ स्पष्टता नहीं

भारत में रूपये के मुकाबले डॉलर की कीमत 94 रु हो गया,स्पष्ट है कि 5 राज्यों के चुनाव के बाद देश में पेट्रोल डीजल उर्वरक सहित खाद्यान्न में बेतहाशा वृद्धि तय – कैलाश यादव

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा सदन में भारत के वर्तमान हालात पर दिए गए जवाब से असंतोष व्यक्त किया है

विदित है विगत 28 फरवरी 26 से इजरायल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने से युद्ध जारी है इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सैकड़ों बच्चों पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया जो कि अत्यंत ही अमानवीय कृत के तौर पर देखा जाना चाहिए

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई सहित सैकड़ों नेताओं की हत्या कर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार का उल्लंघन किया गया

श्री यादव ने कहा कि भारत और ईरान का रिश्ता सदियों से काफी मधुर रहा है व्यावसायिक एवं सामाजिक रूप से दोनों के विचारधारा काफी सकारात्मक रहा है लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है बीजेपी की कट्टरपंथी सोच के कारण भारत और ईरान के संबंध बिगड़े है !

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इजरायल-अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर भीषण हमला करने का नैतिक विरोध नहीं किया और न ही शोक संवेदना व्यक्त किया गया ! जिसका नतीजा है कि वर्तमान में भारत को आर्थिक सामाजिक और व्यवसायिक रूप से परेशानियां बढ़ गई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कूटनीति और गलत विदेश नीति के कारण भारत को आगामी दिनों में LPG गैस पेट्रोल डीजल उर्वरक खाद्य जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों का संकट झेलना पड़ सकता है ! क्योंकि इनकी अपस्पष्ट नीति के कारण एशिया में सभी पड़ोसी देशों से संबंध अच्छे नहीं है और न ही कोई सहयोग का भाव रखता है

वर्तमान समय में देशभर में एलपीजी घरेलू गैस का किल्लत से जनता त्राहि त्राहि कर रही है आर यही स्थिति रहा तो निश्चित रूप से पेट्रोल डीजल उर्वरक खाद्य सहित सभी खाद्यान्न पदार्थ के दामों में वृद्धि होगी

भारत में रूपये के मुकाबले डॉलर की कीमत लगभग 94 रु हो गया है इससे स्पष्ट है कि आगामी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद देश में बेतहाशा महंगाई का सामना करना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!