एलपीजी गैस किल्लत एवं गैस एजेंसियों के खिलाफ आमजनों एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हटिया रेलवे मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास होगी
राजद नेता कैलाश यादव ने बताया कि विगत 15' दिनों से प्रतिदिन रांची शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है

एलपीजी गैस किल्लत एवं गैस एजेंसियों के खिलाफ आमजनों एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हटिया रेलवे मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास होगी
रांची- आज आमजनों के आग्रह पर राजद नेता कैलाश यादव ने बताया कि विगत 15′ दिनों से प्रतिदिन रांची शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है
विदित है घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत का समाधान एवं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में तमाम गैस एजेंसियों की आवश्यक बैठक किया गया था और एक आवश्यक गाइडलाइन जारी कर क्षेत्रवार टेलीफोन नंबर प्रकाशित किया गया था
कैलाश यादव ने कहा कि जिला उपायुक्त के हिदायत के बावजूद आम लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई बल्कि दिन पे दिन बढ़ती जा रही है, क्योंकि सिलेंडर लेने के लिए प्रतिदिन लोगों की लंबी लंबी लाइनें लग रही है जबकि DAC बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो रहा है जो अत्यंत पीड़ादायक स्थिति बन गई है जिस कारण आम लोगों में भारी जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है
इस दौरान परेशान लोग जब गैस एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिशें की तब डीलरो का मोबाइल लगातार बंद बताता है और लैंडलाइन टेलीफोन कोई रिसीव नहीं करता है व फॉल्स रिंग बजते रहता है ! कार्यालय से कोई संपर्क सूत्र नहीं है और स्टाफ भी गायब रहते हैं
इससे स्पष्ट है कि गैस एजेंसियां जिला प्रशासन के गाइडलाइन को नजरअंदाज कर अपनी मनमानी कर रहे हैं या प्रशासन द्वारा थोथी दलील दिया जा रहा है
धुर्वा एचईसी क्षेत्र बिरसा चौक, हिनू , सिंहमोड़, हटिया डोरंडा कडरू हरमू कांके बरियातू कोकर बूटी सहित कई अन्य क्षेत्रों के लोग एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत से परेशान त्राहि त्राहि कर रहे हैं
ज्ञातव्य है कि घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत से परेशान लोगों को जलावन के लिए कोई दूसरा विकल्प भी दिखाई नहीं दे रहा है ! इसलिए अंततः आम लोगों की परेशानी को देखते हुए कल दिनांक 18/3/26 को दिन 1′ बजे से विभिन्न सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हटिया रेलवे मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास होगी
बैठक के दौरान आगामी रणनीतिक और जनांदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी




