झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन कर और किसी भी मंच से दिया गया बयान कहीं से भी गठबंधन धर्म के अनुरूप नहीं है- रईस रिजवी छब्बन
श्री छब्बन ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य जैसे वरिष्ठ नेता से अपेक्षा है कि वे संयम बरतें और गठबंधन की गरिमा बनाए रखें। मतभेद और मनभेद दोनों अलग अलग हैं । व्यवहार ऐसा रखिए , जब भी मुलाकात हो तो आंख से आंख मिला सकें न की मूहँ छुपाएं मेरे से आप हैं आप से हम नहीं हैं

जमशेदपुर- झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन कर और किसी भी मंच से दिया गया बयान कहीं से भी गठबंधन धर्म के अनुरूप नहीं है
जब हम एक गठबंधन का हिस्सा होते हैं तब आपसी सम्मान संयम और समन्वय सबसे अधिक आवश्यक हो जाता है।
इस तरह के बयान न सिर्फ सहयोगी दलों के बीच असहजता पैदा करते हैं बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी गलत संदेश जाता है
श्री छब्बन ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य जैसे वरिष्ठ नेता से अपेक्षा है कि वे संयम बरतें और गठबंधन की गरिमा बनाए रखें। मतभेद और मनभेद दोनों अलग अलग हैं । व्यवहार ऐसा रखिए , जब भी मुलाकात हो तो आंख से आंख मिला सकें न की मूहँ छुपाएं मेरे से आप हैं आप से हम नहीं हैं मुस्लिम मतदाताओं के बारे में बोले गए बातों का श्री छब्बन ने बहुत ही कड़े शब्दों में निंदा किया है यह समाज सेकेंड अधिकतम जनसंख्या वाला है अपनी हैसियत रखता हैं झारखंड प्रदेश में
राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें व्यक्त करने का तरीका और मंच दोनों मर्यादित होने चाहिए गठबंधन की मजबूती बयानबाज़ी से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और मर्यादा से तय होती है उक्त बयान रईस रिज़वी छब्बन
वाइस चेयरमैन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग ने दी है




