डॉ. संजय कुमार बने कोल्हान विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय के डीन
यूनिवर्सिटी कोल्हान ने चिकित्सा संकाय के डीन पद पर डॉ. संजय कुमार की नियुक्ति की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी

डॉ. संजय कुमार बने कोल्हान विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय के डीन
चाईबासा: यूनिवर्सिटी कोल्हान ने चिकित्सा संकाय के डीन पद पर डॉ. संजय कुमार की नियुक्ति की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार वर्तमान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग में प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें चिकित्सा संकाय के डीन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
विश्वविद्यालय की कुलपतिम प्रो. (डॉ) अंजिला गुप्ता ने कहा कि डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय को नई दिशा और मजबूती मिलेगी.



