गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदा पानी का सप्लाई, बीमारी फैलाने का खतरा
मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि गुलज़ार बाग कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदा पानी निकल रहा है । इस संबंध में मानगो नगर निगम कार्यालय में बस्तीवासियों द्वारा शिकायत दर्ज भी कराया गया है

गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदा पानी का सप्लाई, बीमारी फैलाने का खतरा

जमशेदपुर – मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि गुलज़ार बाग कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदा पानी निकल रहा है । इस संबंध में मानगो नगर निगम कार्यालय में बस्तीवासियों द्वारा शिकायत दर्ज भी कराया गया है

लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है । झामुमो नेता उज्ज्वल दास को इस संबंध में जानकारी मिलने पर शुक्रवार को गुलजार बाग कॉलोनी में जाकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए । उन्होंने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है नल से गंदा पानी निकलने से क्षेत्र में लोगों के बीच गंभीर बीमारी भी होने का डर समाया हुआ है । इस मौके पर उज्ज्वल दास के साथ वाजिद अली , मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद हाफिज, जावेद खान आदि उपस्थित थे




