Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अध्यक्ष पद मिला तो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे – सत्येंद्र कुमार

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सत्येंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बचपन से ही समाज सेवा में उनकी रुचि रही है। समाज में सुधार के लिये भी वे कार्य करते रहे हैं। समाज सेवा उनकी इच्छा नहीं बल्कि स्वभाव में समा गया है। उन्होंने कहा की अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद चार-पांच मुद्दों पर वे काम करना चाहेंगे

अध्यक्ष पद मिला तो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे – सत्येंद्र कुमार

जमशेदपुर – ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सत्येंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बचपन से ही समाज सेवा में उनकी रुचि रही है। समाज में सुधार के लिये भी वे कार्य करते रहे हैं। समाज सेवा उनकी इच्छा नहीं बल्कि स्वभाव में समा गया है। उन्होंने कहा की अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद चार-पांच मुद्दों पर वे काम करना चाहेंगे। सबसे पहले गरीब और बेसहारा बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करेंगे। ऐसे बच्चों की मदद के लिए समाज के संपन्न लोगों से आर्थिक मदद का अनुरोध करेंगे। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि वे गरीब और बेसहारा बच्चों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करें।

आर्थिक मदद समाज के हर वर्ग के लिए होगा

उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई जाति बंधन नहीं होगा। इसके अलावे बीमार और लाचार वैसे व्यक्तियों की भी मदद करेंगे और समाज के लोगों से करवाएंगे जो अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास आर्थिक तंगी है। वैसे लोगों की दवा और इलाज का प्रबंध कराएंगे। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वह पहले से भी गरीब और कमजोर तबके के बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग करते हैं। कई बार तो गरीब बच्चियों की शादी का खर्च भी उठाते हैं।

पूरे शहर में ब्रह्मर्षि समाज की 17 इकाइयां

उन्होंने कहा की कदमा समेत पूरे शहर में करीब 17 स्थानों पर ब्रह्महर्षी समाज की इकाई चलती है। जहां समाज का भवन है। गरीब, कमजोर, लाचार लोगों को शादी विवाह के लिए ब्राह्मर्सी समाज का यह मंडप बहुत कम खर्चे में उपलब्ध कराया जाता है।

श्री कृष्णा सिंह संस्थान बागबेड़ा के निर्विरोध अध्यक्ष हैं सत्येंद्र कुमार

विदित हो कि सत्येंद्र कुमार बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी श्री कृष्णा सिंह संस्थान के अध्यक्ष हैं। इस भवन के निर्माण के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज भवन दो तल्ला है । फर्श पर कंक्रीट और टाइल्स लगाए गए हैं। भवन के अच्छे डेवलपमेंट का काम भी हुआ है। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वे रेलवे में सीटीआई पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद पूरी तरह से संस्था और समाज के लिए काम करते हैं। अगर समाज ने उन्हें अध्यक्ष चुना, अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी तो वे निश्चित रूप से समाज के हित के लिए काम करेंगे।

समाज हित का कार्य करते रहेंगे : अनिल ठाकुर

दूसरी ओर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल ठाकुर भी समाज सेवा के कार्यों से प्रेरित रहे हैं। समाज में उनकी भी पद प्रतिष्ठा मान सम्मान है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले अनिल ठाकुर ने जीतने पर समाज हित के लिए कार्य करने का वादा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!